Archive for October, 2006|Monthly archive page

जाने कि जाने ना … हाराकीरी कर

This is where Gulzar seems to be in his element:

कोई तो जलवा दिखा दे
गर पिया से इश्क़ है
जान जाती है तो जाए
छोटा सा तो रिस्क है

And I have no issues at all with English words (and a Japanese) in this song. It’s a fun song and they only add to the fun. Sonu and Sukhwinder sound at ease together. Sonu actually does an Annu Malik at a couple of places (listen where he sings ‘jaane ki jaane naa’), if I am not wrong and it is Annu himself.

There is a chorus piece in the song before the first stanza. I would appreciate if anyone can figure that out. It starts with “razaa bashar kii” and ends chidingly at “nahii.n sunii to hai bewaquufii” :) .

जान-ए-मन (2006)
गुलज़ार/अनु मलिक
सोनू निगम, सुखविन्दर सिंह

सो:
पिया की जुदाई में
चाँद का ग़ुब्बारा है
रात को चढ़ाया था
दिन में उतारा है
सु: बेचारा बेचारा
सो: बेचारा बेचारा
दो: इश्क़ का मारा है
सो:
जाने कि जाने ना
माने कि माने ना
जाने ज़माना पर
पिया ही जाने ना
सु:
जाने कि जाने ना
माने कि माने ना
जाने ज़माना पर
पिया ही जाने ना
सो: मन जाने जान-ए-मन
सु: मन जाने जान-ए-मन
सो: पिया मन जाने ना

कोरस:
रज़ा बशर की
क़ज़ा बशर की
मज़ा बशर का
सज़ा बशर की
ज़बान सी ले
ख़ामोश पी ले
लगा ले लब से
..
तेरी आशिक़ी
तेरी दोस्ती
..
नहीं सुनी तो है बेवक़ूफ़ी

सो:
टूटी-फूटी शायरी में
लिख दिया है डायरी में
आख़री ख़्वाहिश हो तुम
लास्ट फ़रमाईश हो तुम
सु:
टूटी-फूटी शायरी में
लिख दिया है डायरी में
आख़री ख़्वाहिश हो तुम
लास्ट फ़रमाईश हो तुम
सो:
तू समझता क्यूँ नहीं है
दिल बड़ा गहरा कुआँ है
आग जलती है हमेशा
हर तरफ़ धुआँ धुआँ है
सु:
कूद जा पिया मिलेगी
हिल ज़रा दुनिया हिलेगी
दो:
वरना माइ डियर
हाराकीरी कर
हाराकीरी कर
हाराकीरी कर

==
सो:
हो कोई तो जलवा दिखा दे
गर पिया से इश्क़ है
जान जाती है तो जाए
छोटा सा तो रिस्क है
सु:
हो कोई तो जलवा दिखा दे
गर पिया से इश्क़ है
जान जाती है तो जाए
छोटा सा तो रिस्क है
सो:
तू अगर नाखून से काटे
हीरा भी कट जाएगा
सु:
आँख भर के देख ले तो
बल्ब भी फट जाएगा
सो: प्यार का सिस्टम वही है
सु: तेरा तो प्रीतम वही है
दो:
वो नहीं तो
हाराकीरी कर
हाराकीरी कर
हाराकीरी कर

अजनबी शहर है

I started with this album on the wrong foot. Just like any other new Gulzar album, I approached it from the lyrics’ point of view. And I was disappointed. In part because, like many others, I was put off by the usage of English words in lyrics where it seemed unnecessary. But mostly because the lyrics were either too ordinary to come from Gulzar or seemed forced.

But I heard it again. And I have started enjoying it. I still think that Gulzar is pedantic for the most part. But by pushing Gulzar to the background, I can enjoy a few songs from it. It’s actually Annu’s album. I would rank this among Annu’s better ones in recent times.

Also, the English usage do not bother me much now. Probably because I have found a convenient justification (of context) for their use, which I hope is true. In fact, I have started loving the refrain “meraa *fyuuchar* hai terii qasam” from “ishq maasoom hai” (which seems like written for a drama/nauTa.nkii kind of situation). They do sound contrived, but they don’t ruin the song for me.

This song “ajanabii shahar hai ajanabii shaam hai” does not contain any of those speedbreakers (’shaa.cl’ doesn’t count). There are things that I do not like about the song. It’s no great shake poetically too. But the feel and the sound of the song is amazing. Kudos to Anu for arranging and executing it so well.

P.S. I was careful while transcribing and was watching for Gulzar playing Gulzar and writing an “ajanabii *sahar* hai” somewhere in between. He didn’t.

जान-ए-मन (२००६)
गुलज़ार/अनु मलिक
सोनू निगम
====================
अजनबी शहर है
अजनबी शाम है
ज़िन्दगी अजनबी
क्या तेरा नाम है

अजीब है ये ज़िन्दगी
ये ज़िन्दगी अजीब है
ये मिलती है
बिछड़ती है
बिछड़ के फिर से मिलती है

अजनबी शहर है
अजनबी शाम है

==
आपके बग़ैर भी हमें
मीठी लगें उदासियाँ
क्या, ये आपका
आपका कमाल है
शायद आपको ख़बर नहीं
हिल रही है पाँव की ज़मीं
क्या, ये आपका
आपका ख़याल है

अजनबी शहर में
ज़िन्दगी मिल गई

अजीब है ये ज़िन्दगी
ये ज़िन्दगी अजीब है
मैं समझा था क़रीब है
ये और का नसीब है

अजनबी शहर है
अजनबी शाम है

==
बात है ये इक रात की
आप बादलों पे लेटे थे
हूँ, वो याद है
आपने बुलाया था
सर्दी लग रही थी आपको
पतली चाँदनी लपेटे थे
और, शॉल में
ख़्वाब के सुलाया था

अजनबी ही सही
साँस में सिल गई

अजीब है ये ज़िन्दगी
ये ज़िन्दगी अजीब है
मेरी नहीं ये ज़िन्दगी
रक़ीब का नसीब है